मुजफ्फरनगर । पांच साल के बच्चे की गर्दन रेतकर हत्या से सनसनी फैल गई। मामा के घर ननिहाल में आए मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई।
सिखेड़ा थाना इलाके के बहादरपुर गांव के मज़रे खेड़ी वीरान में मासूम बच्चा विशाल सुबह करीब 9 बजे रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुआ था। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मेघाखेड़ी गांव का रहने वाला मासूम विशाल अपनी मां के साथ ननिहाल में आया हुआ था। विशाल की गर्दन कटी लाश खेत से बरामद हुई। सूचना मिलते ही एसएसपी अभिषेक सिंह, सीओ मंडी रुपाली रॉय चौधरी और SHO सिखेड़ा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे।
Author: Taja Report
Post Views: 28


