देहरादून। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का हेलीकॉप्टर मुनस्यारी तहसील मुख्यालय में सकुशल लैंड कर गया है।
पूरी रात बहुत ठंड मे राजीव कुमार सहित क्रू मेंबर्स ने उत्तराखंड की घाटी के दुर्गम इलाके में गुजारी। हाई एल्टीट्यूड पर चुनाव का अध्ययन करने गए थे CEC, ऐसे गांव में उतरना पड़ा जहां कोई नहीं रहता। मौसम बिगड़ा और हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी।
वहां से निकलने का और कोई रास्ता नहीं था लिहाजा मौसम ठीक होने का इंतजार हुआ। सुबह मौसम साफ हुआ तो वहां से मुनस्यारी पहुंचे।
Author: Taja Report
Post Views: 26

