मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा 02 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को दौराने पुलिस चौकिंग जहीरपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 03 किलोग्राम चरस (अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रूपये) बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 215/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना पुरकाजी पुलिस फलौदा से भूराहेडी हाईवे पर गस्त कर रही थी गस्त के दौरान जहीरपुर कट के पास 02 संदिग्ध व्यक्ति थैला(झोला) लेकर खड़े दिखाई दिये जिनसे पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करते हुए जामातलाशी की गयी तो उनके पास 03 किलोग्राम अवैध चरस प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा दोनो अभियुक्तगण को हिरासत में लिया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* कपिल पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम परासौली थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* वसीम पुत्र महफूज अली निवासी मौ0 चन्देडी रोड मण्डी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी-*
✅ *03 किलोग्राम चरस।(अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रूपये)*


