मुजफ्फरनगर । सऊदी अरब से लौटने के बाद पत्नी को लेने ससुराल गये व्यक्ति को बंधक बना लिया गया। बाद में पुलिस ने उसे मुक्त कराया।
करीब आठ बजे थाना छपार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खुड्ढा में एक व्यक्ति को बंधक बनाया गया है । सूचना पर थाना छपार पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बंधकशुदा व्यक्ति को 01 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर बंधनमुक्त कराया गया । जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनो पक्ष आपस में रिश्तेदार है । थाना छपार पुलिस द्वारा प्रकरण के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव ने बताया कि सहारनपुर के नागला निवासी यासर अराफात की शादी खुड्डा में हुई थी। वह सऊदी गया था और उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। वह भारत लौटने के बाद अपनी पत्नी को लेने गया था। वहां उसके ससुराल वालों ने उसके परिजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उसे बंधक बना लिया।


