मुजफ्फरनगर । चर्चित खुब्बापुर कांड में स्कूल अध्यापिका तृप्ति त्यागी की अंतरिम ज़मानत अर्जी खारिज कर दी गई है।
नेहा पब्लिक स्कूल में एक महिला अध्यापिका तृप्ति त्यागी द्बारा सहपाठियों से थप्पड़ लगवाने के चर्चित मामले मे आरोपी अध्यापिका की अंतरिम जमानत अर्जी विशेष पॉस्को अदालत की पीठासीन अधिकारी अल्का भारती ने रद्द कर दी है। पीड़िता की और से वरिष्ठ अधिवक्ता कामरान जैदी ने पैरवी की।
गत 24 अगस्त 2023 को ग्राम खुब्बापुर थाना मंसूरपुर का एक वीडियो वायरल होने पर मामला प्रकाश में आने पर सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने नेहा पब्लिक स्कूल की अध्यापिका तृप्ति त्यागी के विरुद्ध मामला दर्ज कर कोर्ट में कई संगीन धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया था।
Author: Taja Report
Views: 15


