मुजफ्फरनगर । 49 वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर पुलिस को गौरवान्वित करने वाली महिला आरक्षियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा सम्मानित किया गया।
3 अक्तूबर से 9 अक्टूबर तक 11 वी वाहिनी पीएसी, सीतापुर में आयोजित 49 वी उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक शूटिंग स्पोर्टस रायफल/रिवाल्वर, शूटिंग एवं एलार्म एफीसियेन्सी रेस प्रतियोगिता में जनपद मुजफ्फरनगर की महिला आरक्षी ज्योति द्वारा बिगवोर थ्री पी टीम इवेन्ट में मेरठ जोन की टीम की और से प्रतिभाग किया गया तथा प्रथम स्थान पर रहकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया एवं महिला आरक्षी सरोज द्वारा बिगवोर प्रोन व्यक्तिगत इवेन्ट में मेरठ जोन की टीम की और से प्रतिभाग किया गया तथा प्रथम स्थान पर रहकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। आज दिनांक 16.10.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर पुलिस को गौरवान्वित करने वाली महिला आरक्षियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गयी। 
*सम्मानित खिलाड़ी-*
*1.* महिला आरक्षी ज्योति रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर।
*2.* महिला आरक्षी सरोज रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर।


