मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर पंजीकृत टप्पेबाजी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्जनपदीय गैंग के 03 शातिर टप्पेबाज अभियुक्तगण को खतौली रेलवे स्टेशन के मैन गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 12,100 रूपये नगद, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त 01 कोरोला कार बरामद किए गए है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 17 अक्टूबर को को श्यामकिशोर पुत्र श्री पृथ्वी सिहं निवासी ग्राम शेखपुरा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वह बैंक में पैसा जमा करने गये तभी अज्ञात के द्वारा उन्हे धोखाधड़ी से रूमाल में लपेटकर कागज की गड्डी (जिसमें ऊपर-नीचे पांच सौ रूपये के नोट लगे हुए थे) देकर उनसे 30 हजार रूपये लेकर फरार हो गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 397/2024 धारा 303(2),318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु थाना खतौली पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनांक 15.10.2024 को घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 टप्पेबाज अभियुक्तगण को खतौली रेलवे स्टेशन के मैन गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पताः-*
*1.* अमरजीत झा पुत्र लल्लन झा निवासी ग्राम करहेडा थाना साहिबाबाद जिला गाजियाबाद मूल निवासी ग्राम बेहटा बैनीपट्टी जिला मधुबनी बिहार।
*2.* नवीन उर्फ लक्की पुत्र सत्यपाल सिहं निवासी भोपरा थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद।
*3.* योगेश पुत्र महावीर निवासी नादरमई थाना अमापुर जिला कासगंज।
*बरामदगी का विवरण-*
✅ घटना में प्रयुक्त 01 कोरोला कार।
✅ 12100 रुपये नगद।
✅ 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
✅ 02 चाकू नाजायज।
प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग बैंक में बाउचर से पैसा जमा करने वाले सीधे-सादे व वृद्ध लोगों को चिन्हित करते हैं तथा उनसे कहते हैं कि हमारे पास पैन कार्ड नही है हमारे पैसे भी जमा कर दो। लोंगो को ज्यादा पैसे का लालच देकर उन्हें अपने झांसे में लेते हैं तथा कागज की गड्डी (जिसमें ऊपर-नीचे पांच सौ के नोट लगे होते हैं) को रूमाल में लपेटकर लोगों को देते हैं तथा धोखाधड़ी से उनसे बैंक में जमा कराने हेतु लाये गये कम रूपये लेकर फरार हो जाते हैे। अभियुक्तगण के द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर व अन्य जनपदों में इसी प्रकार की टप्पेबाजी की घटनाएं की गयी है।


