Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जाकिर नाइक की तकरीरों से पाकिस्तान में भी लोग परेशान

इस्लामाबाद। एक महीने के लिए पाकिस्तान पहुंचा जाकिर नाइक इन दिनों शहर शहर जा जाकर जैसे तमाम बेहूदगियां कर रहा है उससे पाकिस्तान में भी उसका विरोध होने लगा है। अपने भाषणों में वह कभी कहता है कि जिस स्त्री को विवाह के लिए पुरुष न मिल रहा हो तो वह किसी शादी शुदा पुरुष की दूसरी बीवी बन जाए अथवा वेश्या बन कर खुद को पब्लिक प्रॉपर्टी घोषित कर दे। कभी वह कहता है कि किसी लड़की अथवा महिला टीवी एंकर को बीस मिनट तक देखने के बाद भी यदि किसी पुरूष के मन में कामुक खयाल नहीं आते तो उसे मान लेना चाहिए कि उसमें कोई कमी है और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कभी वह बच्चियों के अनाथ आश्रम में जाकर भी बच्चियों को पुरस्कार देने से यह कह कर इनकार कर देता है कि ये ‘औरतें ‘ ना मेहरम हैं। एक सवाल पर दसवीं की एक छात्रा को वह भरी सभा में डांट लगा कर माफ़ी मांगने को कहता है तो पुरुषों को चार निकाह की इजाजत की यह कह कर वकालत करता है कि यह नियम महिलाओं की हिफाजत के लिए ही है। वह दलील देता है कि दुनिया में औरतों की संख्या पुरुषों से कहीं अधिक है, इसलिए इस्लाम ने ऐसी इजाजत दी हुई है। बलात्कार संबंधी एक सवाल पर वह कहता है बलात्कार का शिकार महिला ने यदि कपड़े सही नहीं पहने हैं तो दोष उसी का है और यदि कपड़े सही हैं तब भी उसे इसे अल्लाह का इम्तेहान मान कर स्वीकार कर लेना चाहिए । यदि वह ऐसा नहीं करना चाहती तो उसके पास कम से कम ऐसे चार गवाह जरूर होने चाहिए जो गवाही दें कि उन्होंने बलात्कार होते हुए देखा है। यही नहीं अपनी एक तबलीग के दौरान वह 13 साल की बच्ची की 102 साल के बूढ़े से शादी को भी जायज करार दे देता है।

जाकिर नाइक की इस तमाम बकवास का यह असर हो रहा है कि जिस स्कॉलर का माथा चूम चूम कर पाकिस्तान की पब्लिक ने स्वागत हुआ था , वही अब उसकी थू थू कर रही है। इस्लामिक देश होने के बावजूद पाकिस्तानी जनता जाकिर नाइक द्वारा पढाई जा रही दीन की इस परिभाषा को हजम नहीं कर पा रही और अब सरकार से मांग कर रही है कि महिला विरोधी इस नालायक को तुरंत देश से बाहर निकालो। पाकिस्तान का मीडिया और सोशल मीडिया उसे जाकिर नाइक की जगह जाहिल नाइक कह कर पुकार रहा है और कह रहा है कि ऐसे लोगों के कारण ही दुनिया में इस्लाम बदनाम होता है। कहा जा रहा है कि गैर मुस्लिम लोग कुरान और हदीस नहीं पढ़ते और ऐसे में जाकिर नाइक जैसे लोगों द्वारा गढ़ी गई परिभाषाओं से ही इस्लाम को लेकर गलत धारणा बना लेते हैं। कहना न होना कि जाकिर नाइक के खिलाफ सबसे अधिक वहां की महिलाएं ही मुखर हैं और उन्होंने उसे मिसोजिनिस्ट यानी महिला विरोधी ही करार दे दिया है। पाकिस्तानी हैरान होकर यह भी पूछ रहे हैं कि इस जहरीले इंसान को भारत ने इतने साल तक झेला कैसे ? पूछा जा रहा है कि खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताने वाला यह जाहिल क्या यह भी नहीं जानता कि विज्ञान , रौशन खयाल माहौल और गैर बराबरी के दौर की लगभग समाप्ति के बावजूद आज भी पूरी दुनिया में महिलाओं की संख्या पुरूषों से कम है और भारत पाकिस्तान जैसे दक्षिणी एशिया में तो यह आंकड़ा रसातल में है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *