Skip to main content

TR NEWS UP-UK

प्रेमी की मौत पर दरोगा समेत तीन निलंबित

बिजनौर । पुलिस कस्टडी में लड़के की मौत के मामले में एसपी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की।

स्योहारा थाना अध्यक्ष अवनीत मान, विवेचक सुनील कुमार,मुख्य आरक्षी राजीव और महिला सिपाही अन्नू को भी निलंबित कर दिया गया है। प्रेमी युगल को दारोगा सुनील ने दबिश देकर हरियाणा के अम्बाला से बरामद किया था। दारोगा सुनील कुमार ने स्योहारा थाना इलाके के प्रेमी युगल को लेकर अपने घर पहुंचे थे और शामली में अपने घर रात में रुके थे। वहां लड़के दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस पर अपहरण करने के आरोप में मुकदमा किया गया था।

दारोगा की लापरवाही से आरोपी लड़के की मौत हो गई थी। लड़के के शव का शामली में पोस्टमार्टम कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित सीएम आवास पर बहराइच हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें मदद का आश्वासन दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *