Taja Report

पंचकुला मिट्स ग्रुप ने इस दिवाली फिर से 15 कारें की गिफ़्ट – वीडियो वायरल 

पंचकुला । एम. के. भाटिया ने एक बार फिर दिवाली को खुशियों का त्योहार बना दिया है। लगातार दूसरी बार उन्होंने अपने कर्मचारियों को 15 कारों के रूप में दिवाली गिफ्ट दिया। उन्होंने कहा, “यही हैं हमारे ‘सुपरस्टार’।”

इस मौके गिफ्टिंग का यह वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर साल कुछ ऐसे कंपनी मालिक सुर्खियों में आते हैं जो अपने कर्मचारियों को महंगे तोहफे देकर एक मिसाल कायम करते हैं। एम. के. भाटिया, जो एक फार्मा कंपनी के मालिक हैं, भी इस श्रेणी में आते हैं।

इस साल भी, दिवाली से पहले, उन्होंने अपने 15 कर्मचारियों को कारें उपहार में दी हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान भाटिया ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों को किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं मानते। पिछले साल उन्होंने 12 कारें गिफ्ट की थीं, लेकिन इस बार स्टार परफॉर्मर्स की संख्या अधिक होने के कारण उन्होंने 15 कारें देने का फैसला किया। इनमें से आठ कारें अभी दी गई हैं, जबकि बाकी सात कारें जल्द ही दी जाएंगी।

गौरतलाप है कि एमके भाटिया अपने युवा साथियों के साथ फार्मा के क्षेत्र में लगातार नई ऊचाइयों को छू रहे हैं, अपने सहकर्मियों को लगातार सराहते रहने का उनका नायाब तरीका भी वायरल हो रहा है।

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *