नई दिल्ली। दिल्ली निवासी दिवाली पर पटाखे नहीं फोड़ सकेंगे। पटाखों पर 1 जनवरी तक बैन लगा दिया गया है।
दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। सरकार की ओर से सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज यानी सोमवार से 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। हालांकि जेल से जमानत पर बाहर आने पर केजरीवाल के स्वागत में पटाखे जलाये गए थे शायद उन पटाखों से कोई समस्या नहीं हुई।
Author: Taja Report
Views: 20

