देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी बीमार मां से मिलने पहुंचे। उन्होंने अपनी माता सावित्री देवी (80) से मुलाकात की और काफी देर तक बात की। इस दौरान सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट तक पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे। सीएम योगी की मां सावित्री देवी की शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें वार्ड 111 के 15 नंबर कक्ष में भर्ती किया गया है।
Author: Taja Report
Views: 17

