Skip to main content

TR NEWS UP-UK

डासना देवी मंदिर के बाहर पंचायत को पहुंची भीड़ को पुलिस ने रोका

गाजियाबाद। डासना देवी मंदिर के बाहर हजारों की संख्या में लोग महामंडलेश्वर यति नरसिहानंद के समर्थन में होने वाले महापंचायत में शामिल होने पहुंची, लेकिन पुलिस ने महापंचायत को अनुमति नहीं दी थी। मंदिर जाने को लेकर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है। इससे पहले, भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर भी महापंचायत के लिए मंदिर के बाहर पहुंचे तो पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। नाराज होकर वह सैकड़ों समर्थकों संग सड़क पर बैठ गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के बाहर रविवार दोपहर बवाल हो गया। यहां हजारों की संख्या में लोग महामंडलेश्वर यति नरसिहानंद के समर्थन में होने वाले महापंचायत में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने महापंचायत को अनुमति नहीं दी थी।

 

इस वजह से डासना मंदिर के आसपास रोड बंद करके बैरिकेडिंग करवा दी। दोपहर में करीब 1000 लोगों की भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर मंदिर जाने की कोशिश करने लगी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मंदिर की तरफ जा रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। करीब 20 मिनट में भीड़ को वहां से हटा दिया। 

पुलिस ने करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है। इससे पहले, भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर भी महापंचायत के लिए मंदिर के बाहर पहुंचे तो पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। नाराज होकर वह सैकड़ों समर्थकों संग सड़क पर बैठ  गए।।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *