बुलंदशहर। डेढ़ लाख का इनामी बदमाश दुर्दांत अपराधी राजेश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। राजेश थाना अहार का बड़ा दुर्दांत बदमाश था। उस पर बुलंदशहर से एक लाख का इनाम घोषित था। इसके अलावा अलीगढ़ से 50 हजार का इनामी घोषित था। उस पर लूट, डकैती और गैंगस्टर समेत 50 केस दर्ज थे। मारे गए बदमाश से हथियार वाहन बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में अहार थाना प्रभारी,एक सिपाही को भी गोली लगी है। सीओ की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बदमाश को ढेर कर दिया।
Author: Taja Report
Views: 16

