Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल में महानवमी और दशहरे का धूमधाम से मनाया

मुजफ्फरनगर । जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर में आज दशहरे एवं महानवमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी त्योहारों में ‘दशहरे’ का अपना विशेष महत्व है। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम कक्षा नर्सरी से दो की सभा में तुलसी जी को जल अर्पित किया गया, तथा भगवान् श्री राम चंद्र जी की आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। तत्पश्चात कक्षा दो के विद्यार्थियों द्वारा रामायण से सम्बंधित कुछ रोचक कथाएँ सुनाई गयी। साथ ही कक्षा L.K.G. के विद्यार्थियों द्वारा सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया व् कक्षा दो के विद्यार्थियों ने राम वनवास का दृश्य बहुत ही सुन्दर नाटक द्वारा प्रस्तुत किया।

इसके अपरान्त कक्षा ३ से कक्षा ९ तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये जैसे- माँ दुर्गा के नौ रूपों का वर्णन व् महिषासुर वध, सीता हरण, कविता गान, भजन, आरती आदि। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई, सुंदर गीत प्रस्तुत किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती तिवारी जी ने बच्चों को बताया कि विजयदशमी का पर्व हमारी भारतीय संस्कृति को और भी अधिक महान बनाता है। रामलीला के प्रदर्शन से बालकों के हृदय में पिता की आज्ञापालन, गुरुभक्ति, मातृभक्ति की भावना और शौर्य का संचार होता है तथा नई पीढ़ी पुरातन घटनाओं से अवगत होती है। लक्ष्मण और भरत का भ्रातृ प्रेम तथा वीर हनुमान का सेवा भाव हमें ऐसे ही गुणों को अपनाने की प्रेरणा देते हैं। अतः हम सभी का यह नैतिक दायित्व है कि हम अपनी गौरवशाली परंपराओं को कायम रखें। कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार का सहयोग रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *