हरिद्वार। सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर जिला कारागार से दो कैदी भाग गए। कैदियों के भागने की सूचना से हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि फरार हुए कैदी पंकज रुड़की और राजकुमार गोंडा उत्तर प्रदेश का निवासी हैं। कैदी पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा है और राजकुमार विचाराधीन कैदी है। दोनों के फरार होने के बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। अधिकारीगण ने कहा कि जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण सामग्री में वहां सीढियां भी लगी हुई थी। मौके का फायदा उठाकर दोनों ने सीढियां लगाई और दोनों कैदी फरार हो गए। कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन मैं हड़कंप मच गया।
Author: Taja Report
Views: 25

