मुजफ्फरनगर । भोपा रोड स्थित श्री वीर बालाजी पेपर मिल तिगरी थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर में कार्य करने वाले हितेश पाल की पेपर मिल में हाथ से के कारण मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और पाल समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया।
वर्तमान में वह अपने दो छोटे बच्चे और पत्नी के साथ अलमासपुर में रह रहे थे। अखिल भारतीय पाल समाज के तत्वाधान में पाल समाज व अन्य समाज के बहुत सारे लोग तिगरी गांव में श्री वीर बालाजी पेपर मिल पर इकट्ठे हुए हैं। फैक्ट्री मालिक से मृतक के परिवार के जीव यापन के लिए बात करने के प्रयास में लगे हुए हैं। उधर नई मंडी कोतवाली प्रभारी दिनेश बघेल ने बताया कि जिस वाहन की चपेट में आकर हितेश पाल की मौत हुई है, उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Author: Taja Report
Post Views: 12


