Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी और एसएसपी सहित तमाम अधिकारियों ने शहरवासियों को कराया सुरक्षा का एहसास 

मुजफ्फरनगर । आगामी पर्व/त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को कराया गया सुरक्षा का एहसास तथा अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। 

जनपद में आगामी पर्व/त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिहं द्वारा नगर क्षेत्र के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर स्थानीय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। साथ ही अधीकारीगण द्वारा स्थानीय लोगों से वार्ता कर आपसी सौहार्द बनाये रखने, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करने, किसी भी भ्रामक पोस्ट की पुष्टि उच्चाधिकारीगण से करने, साथ की कोई भी ऐसी गतिविधि जिससे आपसी सौहार्द खराब हो, ना करने तथा किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनने की अपील की गई। अधिकारीगण द्वारा पुलिसबल को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, भीडभाड वाले स्थान/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा मार्केट एरिया में लगातार गश्त करने, असामाजिक तत्वों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया।

पैदल गश्त के दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त) गजेन्द्र कुमार. पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *