Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को समाजवादी पार्टी ने दी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री तथा तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उनको श्रद्धांजलि दी गई। समाजवादी पार्टी के सांसद तथा राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के वंचितों तथा पिछड़े दलित अल्पसंख्यक के साथ सर्व समाज की हक व संघर्ष की आवाज मुलायम सिंह यादव बने तथा उनको राजनीतिक हिस्सेदारी देकर अपनी सरकार में हमेशा किसानों नौजवानों तथा दबे कुचले लोगों को सम्मान देने का काम किया उनके द्वारा किये गए सर्वसमाज हित के ऐतिहासिक कार्यो के लिए उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद कादिर राणा समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव एवं राकेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए कहा कि संविधान और आरक्षण छीनने की जब भी कोशिश हुई नेताजी मुलायम सिंह यादव पूरे संघर्ष के साथ संविधान आरक्षण को बचाने के लिए हमेशा लड़ाई लड़ने के लिए सामने आए आज की समाजवादी पार्टी भी समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए को सम्मान सुरक्षा हिस्सेदारी की लड़ाई लड़कर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छेड़े गए संघर्ष को आगे बढाने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर पूर्व प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने अपने संबोधन में श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी के संघर्ष व हक की आवाज़ को हर कदम पर उठाकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि देने का संकल्प समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता लेते है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी, तहसीन मंसूरी,पूर्व मंत्री महेश बंसल,पूर्व महानगर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी, वरिष्ठ सपा नेता विनय पाल, समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी चौधरी ओमपाल सिंह धर्मेंद्र पवार नीटू, पवन बंसल,रोहन त्यागी, शमशेर मलिक, समाजवादी पार्टी जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काजमी समाजवादी पार्टी सपा विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी,सादिक चौहान,अकरम खान, सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक,सपा नेता बाल मुकुंद ग्रेड, मौलाना नजर मोहम्मद,तहसीन मंसूरी,चौधरी यशपाल सिंह, असद पाशा, सचिन पाल, रामशरण कश्यप,अनेश निर्वाल, इकबाल क़ुरैशी, काजी इरफान, हाजी गुफरान तेवड़ा, नासिर राणा, अली जामिन जैदी, लोकेश कश्यप, मौलाना मौ० साजिद, मोहिब मलिक, सुमित पवार बारी, चौधरी मेहरबान अली, नरेश पाल, रामपाल सिंह पाल, पवन पाल,हनीफ इदरीसी, डॉ इसरार अल्वी, डॉ नूर हसन सलमानी, नदीम मलिक मीर हसन, रमेश चंद शर्मा, डॉ अली शेर अंसारी,वसीम राणा हेमानी सिंह,गजेंद्र चौधरी,पंकज सैनी,देवेंद्र चौधरी,सैय्यद मौ० मेहंदी,राशिद जैदी,हाजी बाबू क़ुरैशी सहित अनेक समाजवादी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *