Skip to main content

TR NEWS UP-UK

ऐसे लगाएंगे मनी प्लांट तो जमकर बरसेगी माया

वास्तु के अनुसार माना जाता है कि घर में मनी प्लांट को लगाने से धन और समृद्धि आती है। सही दिशा-जगह पर मनी प्लांट लगाने से लाभ मिलता है।

मनी प्लांट को भूलकर घर में उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं। गलत दिशा या जगह में लगाने से समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

अक्सर लोगों के घर में मनी प्लांट का पौधा देखने को मिलता है, ज्यादातर लोग शौक बस इसे कहीं पर भी लगा देते हैं। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को सही दिशा में ही लगाने से लाभ मिलता है। मनी प्लांट का पौधा घर की दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा को अग्नि कोण कहा जाता है, इससे घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है।

मनी प्लांट को घर में भूलकर उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए लगाएं। इस दिशा का प्रतिनिधित्व बृहस्पति करते हैं और इसे शुक्र का विरोधी माना जाता है। इससे परिवार के सदस्यों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ये रहे ध्यान

मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए।

मनी प्लांट को पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी नहीं लगाना चाहिए।

मनी प्लांट को सीधी धूप से दूर रखना चाहिए।

मनी प्लांट को घर के बाहर खिड़कियों पर सजावट के लिए नहीं लगाना चाहिए।

मनी प्लांट की पत्तियां अगर सूख गई हैं या पीली पड़ गई हैं, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।

मनी प्लांट में हर चार महीने में मिट्टी की गुड़ाई करके खाद डालनी चाहिए।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *