लखीमपुर खीरी। शहर के अर्बन कॉपरेटिव बैंक के सामने पुलिस के सामने ही बीजेपी के सदर विधायक योगेश वर्मा की बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह ने पिटाई कर दी।
बताया गया है कि मतदाता सूची फाड़ने पर अर्बन कॉपरेटिव बैंक जंग का अखाड़ा बन गया। इसे लेकर विधायक योगेश पीटे गए। पुलिस देखती रह गई। बताया गया है कि मतदाता सूची फाड़ने पर योगेश ने आपत्ति जताई थी। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये जमकर मारपीट हुई। बार संघ अध्यक्ष ने भाजपा विधायक पर हाथ छोड़ दिया। पुलिस ने मुश्किल से दोनों को अलग किया।
Author: Taja Report
Views: 18

