ग्रेटर नोएडा। एक गांव में खुदाई के दौरान मिट्टी के नीचे से करीब 18 से 20 किलो वजन के सिक्के व गहने मिले हैं। राजपुर कला के गांव के लोगों ने बताया कि रविवार की रात ग्राम प्रधान केली उर्फ कैलाश के खेत में जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था एक ग्रामीण उनके खेत से मिट्ठी उठावाकर निर्माणाधीन मकान का भराव करा रहा था। मिट्टी ट्राली में भरकर लाई जा रही थी। सुबह होते ही ग्रामीणों की आंखें फटी की फटी रह गई। बताया जा रहा है कि सुबह होने पर ग्रामीणों को रास्ते में मिट्टी के साथ कुछ सिक्के बिखरे मिले। जब गांव में ये खबर तेजी से फैली तो ग्रामीणों का हूजूम सिक्के लूटने के लिए दौड़ पड़ा।
Author: Taja Report
Views: 16

