मसूरी। पहाड़ों की रानी पर अब मुजफ्फरनगर का युवक थूक की चाय बेचते हुए मिला। खतौली निवासी युवक व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
देहरादून निवासी हिमांशु विश्नोई के अनुसार उक्त युवक लाइब्रेरी चौक पर चाय बना कर बेच रहा था। वह चाय बनाने के बरतन में थूक रहा था और जब उसने वीडियो बना रहा था तो उसने वीडियो में भी बरतन में थूकते हुए रिकार्ड किया गया था। उन्होंने बताया कि उनको ऐसा घिनौना काम करने एवं आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने के सम्बन्ध में टोका गया तो वह दोनों चाय बेचने वालों ने उसके साथ गाली- गलौज कर उसको मारने की धमकी दी है। मसूरी पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा दोनों चाय बेचने नौशाद पुत्र शेर अली निवासी जमशेर कॉलोनी खतौली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश व हसन अली पुत्र शेर अली निवासी गड्डी खाना किताबघर मसूरी देहरादून के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 196 (1) (बी), 274,299,351,352 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों की तलाश की जा रही है।

