मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर स्थित कैफे छापेमारी में कैफे संचालक गिरफ्तार किए गए हैं। एक कैफे संचालक पति-पत्नी व दूसरा कैफे संचालक भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा युवाओं का पुलिस ने शांति भंग में चालान किया है।
स्वरूप प्लाजा मार्केट में दो कैफे में गलत गतिविधि के हालात देखकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी भौंचक्के रह गए। टीम को मौके पर आपत्तिजनक वस्तुएं और कैफे में छोटे छोटे केबिन बने मिले। वहां छात्र छात्राएं बैठे हुए थे। जांच पड़ताल में कैफे में दो कमरे भी मिले। वहां से आपत्तिजनक वस्तु मिली है। कैफे संचालक व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीओ सिटी ने बताया कि सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट के साथ सिविल लाइन थाना और महिला थाना पुलिस को साथ लेकर पहले प्रथम तल पर बने कैफे कॉर्नर पर छापा मारा। यहां बड़े हॉल में छोटे-छोटे केबिन बने हुए थे, जिनमें 20 युवक व युवतियां आपत्तिजनक हालत में बैठे थे। हॉल में खासा अंधेरा था ताकि कोई एक दसूरे को देख ना सके। तलाशी लेने पर एक दर्जन बीयर की केन, बोतल और एक कमरे से आपत्तिजनक सामग्री मिली। युवक युवतियों ने खुद को छात्र छात्रा बताया। कैफे संचालक सगे भाई सुजडू निवासी सूर्या सैनी और सचिन को हिरासत में लिया गया।
इसके बाद थर्ड फ्लोर पर फ्री फायर कैफे में छापेमारी की। कैफे सेंटर संचालिका साउथ सिविल लाइन निवासी रुखसार और उसका पति मनीष शर्मा मौजूद थे। यहां भी छोटे-छोटे केबिन में युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालात में बैठे थे। इनमें अधिकतर कालेजों की ड्रेस में थे। पकड़े 25 छात्रों में सात नाबालिग थे। 18 आरोपियों का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है। सभी छात्राओं को परिजनों को सौंप दिया गया है। कैफे संचालक दंपती व एक संचालक सूर्या के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम व धोखाधड़ी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज गया है। जबकि सूर्या के भाई सचिन की भूमिका के बारे में जांच की जा रही है।


