Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जी एस टी से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु 7 सूत्री ज्ञापन दिया

मुजफ्फरनगर । आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फर नगर इकाई द्वारा जी एस टी से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु एक 7 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी मुजफ्फर नगर को सौंपकर वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी को प्रेषित किया गया।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कंसल एवम् नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने बताया कि व्यापारी बिना कोई वेतन, बिना कोई कमीशन बगैर पैंशन लिए रात दिन सरकारी खज़ाना भरने का कार्य कर रहा है। मोदी जी की देश को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने को सतत प्रयास रत है। किन्तु व्यापारी के समक्ष टैक्स की दांव पेंच की समस्याएं मुंह बाए खड़ी रहती हैं, अधिकारी कर्मचारी छोटी छोटी बातों पर दोहन और उत्पीड़न करने के लिए तत्पर रहते हैं।

रेडीमेड गारमेण्ट पर 5%ओर 12%दो स्लैब की बजाए 5%का एक ही जीएसटी स्लैब करने।

जूते चप्पलों पर 5%करने

विक्रेता के डिफॉल्ट होने पर क्रेता को परेशान न करने

दूसरे प्रदेश में मॉल पकड़े जाने पर होम डिस्ट्रिक्ट में केस की सुनवाई

छोटी मोटी गलती पर मॉल न रोकने

परचून की गाड़ी में कोई मॉल गलत पाए जाने पर पूरी गाड़ी न रोकने।

व्यापारियों को भी व्यापारी कोटा बनाकर, राज्य सभा, विधान परिषद, पार्षद बनाने हेतु

आशा के साथ ज्ञापन दिया गया।।

#CMYogi

#PMNarendraModi

अशोक कंसल वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय कुमार सिंघल नगर अध्यक्ष, श्याम सिंह सैनी ज़िला महामंत्री, प्रवीण खेड़ा नगर महामंत्री, अमित मित्तल, पंकज शर्मा, दिनेश बसंल, अशोक छाबड़ा, अनिल तायल, रामपाल, अलका शर्मा, अनिता, मनोज गुप्ता आदि व्यापारी नेता शामिल रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *