मुजफ्फरनगर । घर से कालेज जाने के लिए निकले युवक युवतियों की हरकत उस समय सामने आई जब शहर के महावीर चौक पर स्वरूप स्क्वायर बिल्डिंग में चल रहे कैफ़े कार्नर पर जिला प्रशासन ने पुलिस के साथ छापेमारी की। छापे के दौरान कैफे में बने केबिन के अंदर से 15 युवक-युवतियाँ पकड़ी गई है। पुलिस ने सभी की वीडियोग्राफी कर सभी युवक- युवतियों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कैफ़े मैं सिटिंग व्यवस्था मिली है। कैफे के अंदर से बीयर की खाली बोतल भी बरामद हुई है। पकड़े गए छात्र छात्राएं शहर के नामी स्कूलों और कॉलेज के हैं। छापेमारी में सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, पुलिस क्षेत्राधिकार नगर, सिविल लाइन थाना पुलिस मौजूद रही। पकड़े गए युवाओं के परिजनों को सूचित किया गया है।

Author: Taja Report
Post Views: 15


