भौतिक सुखों के दाता शुक्र 13 अक्टूबर की सुबह, शुक्र ग्रह अपनी तुला राशि से निकलकर मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इससे इन चार राशियों के जातकों को आर्थिक लाभ, व्यापार में सफलता और रिश्तों में मधुरता मिलेगी। शुक्र ग्रह एक राशि पर लगभग 26 दिनों तक रहते हैं और फिर राशि बदलते हैं। इस गोचर के दौरान कई राशियों को आकस्मिक धन लाभ, ऐशो-आराम की वस्तुएं, संपत्ति का लाभ, और जीवनसाथी से मधुर संबंध प्राप्त होंगे। शुक्र ग्रह 13 अक्टूबर को सुबह 5:49 बजे तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 7 नवंबर 2024 तक वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके बाद वे गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। शुक्र के इस गोचर से धनु, कुंभ, मीन और वृश्चिक राशियों के जातकों के लिए भाग्य उदय के योग बन रहे हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 16

