Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कन्या पूजन में यह करेंगे तो कट जाएंगे क्लेश, हो जाएंगे मालामाल

शारदीय नवरात्रि का समापन 11 अक्टूबर को महागौरी पूजन के साथ होगा। नवरात्रि में व्रत धारी आमतौर पर अष्टमी और नवमी को कन्याओं का पूजन करके उन्हें भोजन कराते है। क्या आप जानते हैं कि कन्या पूजन में कन्याओं को दी गई भेंट और भोजन आपकी समस्याओं का समाधान कर सुख सौभाग्य बढाते हैं। पूजन में पहले देवी को नैवेद्य लगाएं और भेंट करने वाली चीजें भी पहले देवी को चढ़ाएं। इसके बाद कन्या भोज और पूजन करें। कन्या भोजन न करवा पाएं तो भोजन बनाने का कच्चा सामान जैसे चावल, आटा, सब्जी और फल कन्या के घर जाकर उन्हें भेंट कर सकते हैं।

कन्या पूजन में कुछ खास चीजें भेंट करने से विभिन्न समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

यदि शादी में देरी हो रही है तो पांच साल की कन्या को खाना खिलाकर श्रृंगार का सामान भेंट करें।

पैसों की कमी से परेशान हैं तो चार साल की कन्या को खीर खिलाएं। इसके बाद पीले कपड़े और दक्षिणा दें।

शत्रु बाधा या काम में रुकावट दूर करने के लिए नौ साल की तीन कन्याओं को भोजन सामग्री और कपड़े दें।

पारिवारिक क्लेश से मुक्ति के लिए तीन और दस साल की कन्याओं को मिठाई दें।

बेरोजगारी से मुक्ति और रोजगार के लिए छह साल की कन्या को छाता और कपड़े भेंट करें।

पांच से 10 साल की कन्याओं को भोजन सामग्री देकर दूध, पानी या फलों का रस भेंट करें। सौन्दर्य सामग्री भी दें। इस उपाय से सभी समस्याओं का समाधान होगा और घर में सुख शांति बनी रहेगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *