Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर संजीव और कपिल को पछाड़ यह भाजपा नेता रहा सदस्य बनाने में पहले स्थान पर

मुजफ्फरनगर ।  भाजपा सदस्यता अभियान में सभी दिग्गजों को पछाड़ कर कॉंग्रेस से भाजपा में आने वाले देवेंद्र कश्यप पहले स्थान पर रहे। वही भाजपा को अपनी कर्म भूमि कहने वाले सदर विधायक और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। वही दो बार से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान 7 वे स्थान पर रहे।

मुज़फ्फरनगर में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत सक्रिय 15 शीर्ष कार्यकर्ताओं की सूची जारी की गई है।जारी की गई सूची के मुताबिक वरिष्ठ नेता देवेंद्र कश्यप, विधायक / राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, सांसद / राज्य मंत्री भारत सरकार संजीव बालियान, जिला उपाध्यक्ष अभिनव कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राजू अहलावत, ब्लॉक प्रमुख  मीना चौधरी (पत्नी अमित चौधरी), ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार राठी (पुत्र ब्रजपाल राठी), ब्लॉक प्रमुख  रीता चौधरी (पत्नी गौरव पंवार), जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, मीडिया प्रभारी अर्चित मित्तल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शाहपुर प्रमोद सैनी सक्रिय कार्यकर्ताओं के रुप में कार्य कर रहे है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *