Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कर्जदारों से बचने के लिए भाजपा का व्यापारी नेता राजेश संगल अयोध्या पहुंच गया था

मुजफ्फरनगर। एसओजी व थाना बुढाना पुलिस की संयुक्त टीम नेबुढाना से गुमशुदा हुए व्यापारी को जनपद अयोध्या से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। कर्जदारों से बचने के लिए भाजपा का व्यापारी नेता राजेश संगल अयोध्या पहुंच गया था। 

एक अक्टूबर को वादी अभिषेक संगल पुत्र राजीव संगल निवासी कस्बा व थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना बुढाना पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि राजेश संगल दिनांक 01.10.2024 की सुबह 11ः30 बजे घर से दुकान के लिए निकले थे जो दुकान नही पहुंचे है। तहरीर के आधार पर थाना बुढ़ाना पर गुमशुदगी संख्या- 16/2024 अंकित की गयी तथा गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना बुढ़ाना पर पुलिस टीम का गठन किया गया। एसओजी व गठित टीम द्वारा सर्विलांस की टीम की सहायता से सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया। जिससे गुमशुदा ग्राम मंडवाडा, लोई, फुगाना शामली बाईपास, कांधला आदि स्थानों पर मोटर साईकिल पर जाता हुआ दिखाई दिया। गुमशुदा द्वारा भ्रमित करने के उद्देश्य से अपने मोबाइल फोन को हबीबपुर के जंगलो में फेंक दिया गया तथा अपने जूते बदलकर चप्पल पहन ली गयी जो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी दिखाई दिया। गुमशुदा द्वारा रास्ता बदल-बदल कर अपने चेहरे पर मास्क लगाकर स्वयं मोटर साईकिल चलाकर भ्रमित करने के उद्देश्य से सीसीटीवी फुटेज में घूमता दिखाई दिया। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि गुमशुदा के साथ कोई अपराधिक घटना होना नही पाया गया है। गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद गुमशुदा को अयोध्या से सकुशल बरामद किया गया।

*गुमशुदा व्यक्ति का नाम व पता-*

*1.* राजेश संगल पुत्र श्री इंदर संगल निवासी कस्बा व थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

गुमशुदा राजेश संगल उपरोक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि मेरे ऊपर लोगो का काफी कर्जा था, जिसे में चुका नही पा रहा था। मैनें लोगो से ब्याज पर पैसा लेकर 01 प्लॉट खरीदा था जिसके पैसे मै दूसरे लोगो से ब्याज पर लेकर देता रहा जिस कारण मेरे ऊपर और ज्यादा कर्ज हो गया। पैसे चुकाने से बचने के लिए में दिनांक 01.10.2024 को अपने घर से दुकान जाने के लिए कहकर निकला था लेकिन मै दुकान पर न जाकर मंदवाडा हबीबपुर फगाना शामली होते हुए कांधला पहुंचा। मैने भ्रमित करने के उद्देश्य से अपना मोबाइल फोन हबीबपुर ईख के खेत में फेंक दिया था तथा जूते बदलकर चप्पल पहन ली थी तथा पूरा दिन कांधला, शामली के आस-पास घूमता रहा और शाम को करीब 18ः00 बजे भभीसा चौकी के पास मोटर साइकिल खडी कर दी जिससे पुलिस व अन्य लोगों को लगे कि मेरे साथ कोई अनहोनी घटना हुई है। उसके बाद मैं रात्रि में बस से कांधला से मुजफ्फरनगर से हरिद्वार पहुंच गया, जहां वह रात भर धर्मशाला मे रूका तथा सुबह बस से लखनऊ निकल गया। अगले दिन सुबह लखनऊ से बस पकड कर अयोध्या पहुंच गया जहां वह धर्मशाला में रूका।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *