मुज़फ्फरनगर । दिल्ली देहरादून हाईवे 58 थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक आल्टो कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। बस और कार सवार दर्जनों लोग घायल हो गए । जिन्हें मुजफ्फरनगर मेडिकल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल के साथ एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत व सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप पहुंचे व घायलों को अस्पताल भिजवाया।
तेज रफ़्तार से दौड़ रहे ट्रक की कार और बस के साथ भीषण भिड़ंत में कार और बस में सवार करीब 20 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस,मंसूरपुर पुलिस हाईवे एंबुलेंस एवं नगर मजिस्ट्रेट ने किसी तरह रागीरों की मदद से सभी घायलों को हाईवे स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज व जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है। उधर हादसे के वक्त हाइवे के दोनों तरफ दूर-दूर तक वाहनों की लंबी लम्बी कतारे लग गई जिसे कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने बाद में खुलवाया। मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में नेशनल हाईवे 58 पर वहलना चौक से हाईवे पर जाने वाले तिराहे पर यह हादसा हुआ।


