मुजफ्फरनगर । वैश्य सभा जनपद मुजफ्फर नगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक एस डी कॉलेज मार्केट में आहुत की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि वैश्य शिरोमणि, अग्रवंश संस्थापक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती समारोह 6 अक्टूबर, रविवार सुबह 8.30 एस डी कॉलेज मार्केट महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा परिसर पर हर्षोल्लास और धूम धाम से किया जाएगा। प्रातः 8.30हवन पूजन, विचार गोष्ठी तत्पश्चात जो मेधावी छात्र छात्रा अग्रसेन भवन के कार्यक्रम में अपने प्रशस्ति पत्र एवम् प्रतीक चिन्ह नहीं ले पाए थे, उन्हें भेंट किए जाएंगे। सभी प्रबुद्ध वैश्य जन सादर आमन्त्रित हैं।
बैठक में कृष्ण गोपाल मित्तल अध्यक्ष, अजय कुमार सिंघल महामंत्री, जर्नादन स्वरूप कोषाध्यक्ष, योगेश सिंघल भगत जी, राकेश कंसल, सत्य प्रकाश मित्तल,संजीव गोयल, दिनेश बसंल, अनिल तायल, अमित गर्ग एडवोकेट , अचिन कंसल, अशोक सिंघल आदि शामिल रहे।


