Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गांधी-शास्त्री जयंति पर राष्ट्र की एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई

मुजफ्फरनगर । रिजर्व पुलिस लाईन्स, मुज़फ्फरनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की मनायी गयी जयंती एवं राष्ट्र की एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई। 

अवगत कराना है कि आज दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन्स मुज़फ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर, श्री अभिषेक सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का लोकार्पण एवं माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में इन महापुरुषों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदान को याद करते हुए समस्त पुलिसकर्मियों को उनके सम्पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सद्भाव, भाईचारा, परिश्रम व सदमार्ग के रास्ते पर चलने की अपील करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा व सदमार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता व सुरक्षा हेतु अपना योगदान करने की शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा इस दौरान पुलिस विभाग के समस्त चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारीगण जो निरन्तर विभाग में अपनी सेवाएं दे रहें है, उन्हें कम्बल वितरण कर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना/चौकी कार्यलयों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया गया एवं सभी पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा व सदमार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता व सुरक्षा हेतु अपना योगदान करने की शपथ दिलाई गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *