Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अतिक्रमण से किसी का भला नहीं है बल्कि सभी आने-जाने वालों को उठानी पड़ती है भारी परेशानी : संजय मित्तल

मुजफ्फरनगर । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाई बालाजी रोड व्यापार मंडल के व्यापारियों की एक बैठक बालाजी रोड स्थित एक बैंकट हॉल में हुई जिसमें प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने उपस्थित व्यापारियों को बालाजी रोड पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए जोर दिया उन्होंने कहा अतिक्रमण से किसी का भला नहीं है बल्कि सभी आने-जाने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है उन्होंने कहा व्यापार मंडल की बैठक प्रत्येक महीने होनी चाहिए जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने भी संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखें राजेंद्र सिंघल नीरज बंसल अंशुमन अग्रवाल पुनीत सिंघल ने भी अपने विचार रखें सभी व्यापारियों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की बात कही इस अवसर पर दीपक गोयल सुरेश कुमार मनोज बिंदल सुरेश चंद संजय गर्ग राजेश बत्रा बलराज चौधरी बबलू चंद्रजीत विनय सक्सेना धन सिंह शाकंभरी मोनू राहुल अरविंद कुमार राजकुमार मनीष सुरेंद्र जैन बिजली वाले बालेश कुमार सन्नी आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे ||

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *