Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नवरात्र पर चमकेगा बाजार, उमडेंगे जमकर खरीदार

मुजफ्फरनगर। बरसात और पितृपक्ष का कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है। आॅटोमोबाइल, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के कारोबार में भारी गिरावट आई है। इसी तरह कपड़ों का व्यापार भी प्रभावित हुआ है, लेकिन पहले नवरात्र से ही हर तरह का व्यापार रफ्तार पकड़ेगा। इसके लिए वाहनों की एडवांस बुकिंग भी हो रही है।

दरअसल, पितृपक्ष में हिंदू धर्म में नया सामान खरीदना अशुभ माना जाता है। इन दिनों पितृपक्ष चल रहे हैं, जिससे कारोबार में तेजी गिरावट आई है। आॅटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान, मोबाइल फोन, कपड़ों, सराफा कारोबार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, लेकिन तीन अक्तूबर को पहले नवरात्र के साथ बंपर कारोबार शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए लोगों ने आॅटोमोबाइल खरीदने के लिए एडवांस बुकिंग शुरू करा दी है। रोजाना जिले में दुपहिया और चौपहिया वाहन बुक हो रहे हैं।

इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक सामान का बाजार में इजाफा होगा। इसी तरह आर्डर पर आभूषण भी बनाए जा रहे हैं, जिनकी बिक्री पहले नवरात्र से शुरू हो जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल फोन और लकड़ी के सामान की बुकिंग हो रही है। व्यापारियों का अनुमान है कि नवरात्र में 50 करोड़ से अधिक व्यापार होने की उम्मीद है। व्यापारी कहते हैं कि इन दिनों व्यापार में गिरावट आई है। पहले नवरात्र से ही कारोबार चमकेगा। लोग नवरात्र महोत्सव के दौरान वाहन, सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान को खरीदना शुभ मानते हैं, लेकिन इन दिनों फलों, सब्जी, पूजन सामग्री, दूध, कपड़ों कारोबार ठीक चल रहा है। क्योंकि, लोग अपने बुजुर्गों का श्राद्ध करने के लिए यह सामग्री खरीद रहे हैं। ग्राहक सोने-चांदी के जेवरात आॅर्डर पर तैयार करा रहे हैं। पितृपक्ष में कारोबार काफी कम हो गया, लेकिन पहले नवरात्र से कारोबार में भारी इजाफा होगा। इसको लेकर सराफा कारोबारी भी तैयारी में जुटे हैं। कपड़े के कारोबार में पहले के मुकाबले कमी आई है, लेकिन नवरात्र महोत्सव के दौरान रेडीमेड कपड़े और हौजरी के कारोबार में भारी इजाफा होगा। इसके लिए कारोबारी पहले से ही तैयारी करने में जुटे हैं। कारोबारियों को आर्डर भी मिल रहे हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *