Taja Report

रामपुरी रामलीला मंचन के शुभारंभ में पहुंचे राकेश टिकैत, हरेंद्र मलिक व राकेश शर्मा

मुजफ्फरनगर । श्री रामलीला कमेटी रामपुरी मुजफ्फरनगर के द्वारा हो रहे श्री रामलीला मंचन के शुभारंभ में चौधरी राकेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन, हरेंद्र मलिक सांसद लोकसभा मुजफ्फरनगर, राकेश शर्मा राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी , व पूनम चौधरी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा क्रांति सेना आदि मौजूद थे।

आज दिनांक 30 सितंबर 2024 को रामपुरी एकता धर्म प्रचार समिति द्वारा रामपुरी में हो रहे हैं श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सुप्रसिद्ध किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत, मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक, राकेश शर्मा राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी, वह क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर पूनम चौधरी ने संयुक्त रूप से विधि विधान के साथ पूजन कराया। सभी ने फीता काटकर गणेश वंदना के साथ श्री रामलीला मंचन शुरू कराया इस अवसर पर चौधरी राकेश टिकैत ने कहा की रामपुरी में रामलीला मंचन में में पूर्व से आते रहे हैं और हर बार उन्हें पहले से अच्छा मंचन लगता है। श्री रामलीला कमेटी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां की कमेटी की अध्यक्षता कर रहे चौधरी शक्ति सिंह बड़ी मेहनत के साथ पूरी टीम को लेकर आगे बढ़ते हैं और प्रभु श्री राम के कार्य को सेवा और निष्ठा के साथ करते हैं। उन्होंने पूरी कमेटी और सभी रामपुरीवासियों को बधाई दी और आश्वस्त कराया कि वह हमेशा इस कमेटी के साथ सहयोगी बनकर खड़े हैं और खड़े रहेंगे। इस अवसर पर सांसद मुजफ्फरनगर हरेंद्र मलिक ने भी कमेटी की प्रशंसा की और खुले शब्दों में कहा कि प्रभु श्री राम जी का रघुवंश से नाता है और आज रामपुरी में प्रभु श्री राम की लीलाओं के मंचन के शुभारंभ के लिए रघुवंश से ही चौधरी राकेश टिकैत यहां उपस्थित है जो बड़े ही सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर राकेश शर्मा ने भी कहा कि रामपुरी में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बहुत अच्छा मंचन और मंच देखने को मिल रहा है जो बड़े ही हर्ष की बात है। उन्होंने भी सभी रामपुरी वीडियो और रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं और बधाई दी। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष क्रांति सेना पूनम चौधरी ने भी अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि सभी को श्री रामलीला मंचन से सीख लेनी चाहिए कि किस प्रकार प्रभु राम ने त्याग की भावना रखते हुए अपने आप को मर्यादाओं में बांधकर लीला रची है। उन्होंने कहा कि सभी कमेटीयों को चाहिए कि सुरक्षा के प्रबंध भी उचित रूप से करने चाहिए इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी रामपुरी की ओर से सभी मुख्य अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया और प्रतीक चिन्ह के रूप में श्री रामचरितमानस भेंट की गई। पण्डित देवशरण शास्त्री जी ने पूजन अर्चन कराया चौधरी शक्ति सिंह अध्यक्ष श्री राम लीला कमैटी ने अपना वक्तव्य रखते हुए सभी मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी को आश्वस्त कराया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला मंचन बहुत भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा और सभी मुख्य अतिथियों द्वारा दिए गए निर्देश भी ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा।  इस अवसर पर मुख्य रूप से कमेटी अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह, के साथ दिवाकर त्यागी कोषाध्यक्ष, रवी धीमन उपाध्यक्ष, नीरज शर्मा महामंत्री, प्रमोद पाल संयोजक ,सत्येंद्र त्यागी निर्देशक, आयुष, शिवम ,विकास नाज्ञान ,गगन जिंदल, ज्ञानेंद्र तिवारी, अशोक कुशवाहा एडवोकेट, अनिल चौधरी, सोनवीर शर्मा, राकेश कुमार, विपिन त्यागी, विपिन धीमान ,प्रिंस त्यागी, आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *