Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । थाना बुढाना पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के 1 आरोपी को 12 घण्टे के अन्दर खतौली तिराहे से गिरफ्तार किया गया तथा 2 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

29 सितंबर को पीडिता द्वारा थाना बुढाना पर 03 अभियुक्तगण द्वारा उसे बहला फुसलाकर खेत में ले जाने, दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 30.09.2024 को 24 घण्टे के अन्दर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-*

*1.* मोहीत पुत्र लोकिन्द्र निवासी भसाना थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *