मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,कार्यकारी जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी,द्वारा प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल व नगर युवा अध्यक्ष मयंक गोयल को संगठन की युवा इकाई में अनेकों युवा व्यापारियों को सम्मिलित करने हेतु प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि संगठन के युवा पदाधिकारीयो की लगन व निष्ठा को देखते हुए उनको सम्मानित किया गया है उन्होंने बताया कि दिन मंगलवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री नरेश अग्रवाल जी का जन्म दिवस व्यापारियों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया जाएगा व जन्म दिवस अवसर पर अस्पताल में फल वितरण किया जाएगा,इस अवसर पर उपस्थित नगर प्रभारी भूरा कुरैशी,जिला युवा मंत्री भूपेंद्र गोयल नगर युवा मंत्री अमन सिंघल,सुशील सिंघल,मुकेश गुप्ता,शिव कुमार सिंघल द्वारा भी युवा पदाधिकारीयो को शुभकामनाएं प्रेषित की गई


