मुजफ्फरनगर। जनपद के मॉडल टाउन कॉलोनी सर्कुलर रोड निकट सूजडू चुंगी पर अवैध डेयरी रशीद व सोनू नाम के व्यक्ति भैंसों की दूध डेरी पिछले कई वर्षों से संचालित करते आ रहे हैं। जहा पर मॉडल टाउन कॉलोनी प्राधिकरण में अन्य निवासी गन के घरों के पास लगभग 15 भैंसों का समस्त गोबर व गंदगी सड़क व नालियों में बहाने के कारण सफ़ाई व्यवस्था में आ रही बाधा हो देखते हुए समस्त मॉडल टाउन कॉलोनी के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि समस्त नालियों का गोबर ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगता है। जिससे कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं और पूरी कॉलोनी गंदगी से भरी पड़ी रहती है, उनके घर में 15 भैंसों की जगह न होने पर यह इन्हें सड़क पर बाधते हैं और अन्य जनों का आना जाना मुश्किल हो गया हैं, अगर उन्हें कुछ कहा जाए तो गाली देना और लड़ने पर आ जाते हैं।
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि एक प्रार्थना पत्र सीएम योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर भेजा था। निवासी द्वारा शिकायत किए जाने पर कार्यवाही भी हुई थी किंतु अब तक भी इस स्थान से युक्त डेरी नहीं हटी है। इस मामले की जांच पड़ताल कर तुरंत उक्त भैंसों की डेरी को हटाने और किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की कृपा करें।


