Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सोमनाथ मंदिर के पास अवैध कब्जा कर बनाए गए नौ धार्मिक स्थल और मुसाफिर खानों पर 58 बुलडोजर चढ़े

सोमनाथ। प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के पास अवैध कब्जा कर बनाए गए नौ धार्मिक स्थल और 45 कमरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

गिर सोमनाथ के कलेक्टर दिग्विजय सिंह जडेजा ने कहा कि नौ धार्मिक स्थल और 45 कमरों का इस्तेमाल मुसाफिर खाने के तौर पर किया जा रहा था। जमीन की कीमत 320 करोड़ रुपये आंकी गई है। हमने नोटिस जारी किए हैं और उचित प्रक्रियाओं का पालन किया गया है। लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला। शनिवार सुबह-सुबह तोड़फोड़ अभियान शुरू हुआ और हमने 102 एकड़ जमीन को खाली करा लिया है। दो दिनों के भीतर जमीन को खाली करा देंगे। इस काम में 52 ट्रैक्टरों, 58 बुलडोजरों, दो हाइड्रा क्रेनों, पांच ट्रक, दो एम्बुलेंस और तीन दमकल गाड़ियों को शामिल किया गया। सीनियर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ 788 पुलिस कर्मियों और राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) के जवानों को तैनात किया गया था। इस मौके पर तीन पुलिस अधीक्षक, चार पुलिस उपाधीक्षक, 12 निरीक्षक, 24 उपनिरीक्षक, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, उप-मंडल मजिस्ट्रेट और कार्यपालक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। गिर सोमनाथ के एसपी मनोहर सिंह जडेजा ने बताया कि अभियान के तहत करीब 135 लोगों को हिरासत में लिया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *