मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज मुज़फ्फरनगर में पूर्व में प्रधानाचार्य रहे व वर्तमान में सह जिला विद्यालय निरीक्षक शैलेंद्र कुमार त्यागी को शाशन ने दी पदोन्नति जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर राजकीय इंटर कालेज मुज़फ्फरनगर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन कुमार व समस्त स्टाफ ने बुके भेंट कर व माल्यार्पण कर सम्मान किया । विदित हो कि 2 माह पूर्व ही शैलेंद्र त्यागी को सह जिला विद्यालय निरीक्षक बनने पर भी विद्यालय के समस्त स्टाफ में खुशी का माहौल था वो आज दुगना हो गया । शैलेंद्र त्यागी ने कहा कि मुज़फ्फरनगर में आने के बाद से लगातार 2 माह में ही दूसरी खुशी मिली है इसके लिये वो जीआईसी के समस्त स्टाफ का ह्रदय से आभारी है सभी ने जो सहयोग दिया वो अविस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर शैलेन्द्र त्यागी ने कहा कि ज़िम्मेदारी का निर्वहन एक चुनोती के समान होता है।कर्तव्य निष्ठा,व्यवहार कुशलता,वरिष्ठ और कनिष्ठों के साथ सम्मान पूर्वक सामंजस्य स्थापित कर प्रत्येक कार्य को कुशलता पूर्वक किया जायेगा। इस अवसर पर प्रधानचार्य नितिन कुमार, डॉ सोहन पाल, सुचित्रा सैनी, ममता रानी, गीता रानी, भूपेंद्र आर्य, आदर्श सिंघल, अनिल कुमार, नेहा गोयल, पूनम रानी, शालू, ब्रह्मप्रकाश, रुक्मेश, सीमा, सरिता, आकाशा नागपाल, वैशाली धीमान, रकम सिंह, मनोज कुमार, रजित यादव, सुपेन्द्र , राकेश मलिक, प्रवीण कुमार,मोहित कुमार, सुप्रिया त्यागी, राजीव गोयल ने अपनी शुभकामनाएं दी।


