कुशीनगर। पुलिस ने पशु तस्करी और जाली नोट खपाने वाले गैंग के गुर्गों मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस गैंग के समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेताओं से रिश्ते उजागर होने के बाद सनसनी फैल गई है। अभी यह नहीं पता चला है कि इस गैंग ने कितने जाली नोट खपाए। उनके पास 5.62 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए।



पुलिस ने तमकुही राज से सपा नेता रफी खान समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक ये सभी जाली नोट, मसाला तस्करी और पशु तस्करी से जुड़े रहे हैं।सपा नेताओं के अलावा गैंगरेप के आरोपी मीर औरंगजेब और रफी खान उर्फ बबलू के साथ कांग्रेस नेता अजय लल्लू के कई फोटो पुलिस के हाथ लग गए हैं। मुठभेड़ में गिरफ्तार मुस्तकीम तरयासुजान थाना क्षेत्र के भूलिया अगरवा गांव का रहने वाला है। वह कुख्यात पशु तस्कर के साथ जाली नोट के धंधेबाज सपा नेता रफी खान के गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। 25 हजार के इनामी मुस्तकीम के पास से 30 हजार रुपये के जाली नोट और पशु तस्करी में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद हुआ है।

तमकुहीराज निवासी सपा नेता रफी खान उर्फ बबलू खान और औरंगजेब समेत 10 आरोपियों को जाली नोटों, अवैध असलहे और बम बनाने की सामान के साथ पुलिस गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। इस गैंग से जुड़े अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस को बुधवार की भोर में पशु तस्कर के बिहार भागने की सूचना मिली। साइबर सेल समेत पुलिस की चार टीमें सेवरही थानाक्षेत्र के बनटोलिया आम के बगीचे में घेराबंदी कर वाहन चेकिंग में जुट गईं। इस बीच एक बाइक सवार आता दिखा। पुलिस ने टार्च जलाकर रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसकी पहचान तरयासुजान थाना क्षेत्र के भूलिया अगरवा गांव निवासी मुस्तकिम के रूप में की। उसके पास से 30,000 रुपये के जाली नोट, दस हजार नकदी, एक तमंचा, बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की।
पुलिस ने उनका परेड निकाला। ये हैं शातिर :-
* मोहम्मद रफी खान उर्फ बब्लू खान
* औरंगजेब उर्फ लादेन
* नौशाद खान
* मोहम्मद रफी अंसारी
* शेख जमालुद्दीन
* नियाजुद्दीन
* रेहान खान
* हासिम खान
* सिराज हस्ती
* परवेज इलाही
Author: Taja Report
Post Views: 18

