Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त मार्केट करने हेतु व्यापारियों ने कसी कमर

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर अध्यक्ष मिनाक्षी स्वरूप,अधिशाषी अधिकारी प्रज्ञा सिंह व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम लगातार जारी है इसी क्रम में भगत सिंह रोड की तहसील परिसर मार्केट को उत्तर प्रदेश की नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की प्रथम सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त मार्केट बनाने का अभियान तेज हो गया है लगातार मार्केट में सभी प्रोटिकल पूरे किए जा रहे है सभी व्यापारी सहयोग कर रहे है स्वेच्छा से प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार कर रहे है।
नगर पालिका में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय सरदार बलजीत सिंह ने बताया की 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की प्रथम सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त मार्केट तहसील परिसर फेस टू को घोषित किया जायेगा इससे पहले उन्ही के द्वारा नगर निगम आगरा में जी20 के दौरान दो मार्केट सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करवाई थी। तहसील मार्केट नगर पालिका की प्रथम मार्केट होगी आज इसके लिए सभी व्यापारियों को प्लास्टिक मुक्त शपथ दिलाई गई सभी दुकानों पर जाकर शपथ पत्र पर मार्केट के व्यापारियों के हस्ताक्षर करवाए गए,मौके पर व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष वं मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल,तहसील परिसर इकाई अध्यक्ष बृज कुंवर गर्ग,जिला युवा मंत्री भूपेंद्र गोयल,आलोक आहूजा,राजेंद्र अरोरा,हरिओम शर्मा,संजीव जैन,
जितेंद्र कुमार,लकी ग्रोवर, फिरोज,राधेश्याम,सुधीर जैन,सुधांशु,अंशुल,
सहित अनेकों व्यापारी उपस्थित रहे समस्त व्यापारियों द्वारा पूर्ण सहभागिता करते हुए सहयोग का वायदा किया गया

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *