Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयन्ती के सम्बध में बैठक सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। आज जिला पंचायत सभाकक्ष में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयन्ती समारोह के आयोजन हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। उन्होने कहा कि महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर पूर्व की भाति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयन्ती समारोह पर सभी सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयो, विद्यालयो पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये।
उन्होने कहा कि सभी कार्यालयो विद्यालयो ओर दूसरी संस्थाओ के किसी बडे कक्ष या हॉल मे किसी वरिष्ठ अधिकारी प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यापर्ण किया जाये ओर उसके बाद गांधी जी के जीवन संघर्ष ओर उनकी देश सेवा उनके जीवन मूल्यो पर प्रकाश डाला जाये। गाँधी जी की ग्राम स्वराज्य की अवधारणा के अनुसार गाँवो को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ ही ग्रामवासियों में सच्चरित्रता, सादगी तथा स्वावलम्बन की भावना उत्पन्न की जाये। इस दिशा में शासन की पारदर्शिता नीति और इस सम्बन्ध में किये गये अभिनव एवं सार्थक प्रयासों से भी जनसाधारण को अवगत कराया जाये। सादा जीवन उच्च विचार, मितव्ययिता, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्वधर्म समभाव जैसे आदर्श जीवन-मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जाये। उन्हें यह भी समझाया जाये कि देश को कमजोर करने वाली शक्तियों से सावधान रहते हुए राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा करना हम सब का पुनीत कर्तव्य है, जिसका संकल्प आज के दिन दोहराया जाना चाहिए। पंथ-निरपेक्ष की मूल अवधारणाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों को प्ररेणा दी जाये कि देश और समाज का निर्माण प्रेम तथा सद्भाव से होता है, घृणा से नहीं, मेल-जोल से होता है, बैर-भाव से नहीं, एक-दूसरे के धर्म का आदर करने से होता है, अनादर से नहीं।
उन्होने डी0आई0ओ0एस0 व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तहसील व ब्लॉक स्तर पर प्रभात फेरी कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक मे जिला क्रीडाधिकारी को भी कार्यक्रम हेतु निर्देश दिये गये। सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, जनपद मे स्थापित महापुरूषो की प्रतिमाओ की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करे। समस्त नगर पालिका एंव नगर पंचायत द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जाये एवं साफ-सफाई के साथ-साथ कली-चूना आदि भी डलवाया जाये।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, उप जिलाधिकारी जानसठ, उप जिलाधिकारी बुढाना, अधिशासी अधिकारी सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *