Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रिलेक्स खाकी, बैडमिंटन खेलो


मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा थाना बुढाना पर बैडमिन्टन कोर्ट का उद्धाटन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा द्वारा थाना बुढाना परिसर में बने नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्धाटन फीता काटकर व पूजा-अर्चना कर किया गया। उद्धाटन के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ बैडमिंटन भी खेला गया। इस दौरान एसएसपी द्वारा कहा गया कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने व स्वंय को फिट रखने के लिए खेलना बहुत जरूरी है। पुलिसकर्मियों पर कानून व्यवस्था सुचारू व व्यवस्थित रखने के लिए कार्य का अत्यधिक दबाव रहता है, पुलिसकर्मियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से थाना बुढाना परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया गया है। खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर पुलिसकर्मी स्वस्थ, निरोग व तनावमुक्त रहेंगे तथा उनकी कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *