मुजफ्फरनगर । जूनियर बालक वर्ग जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किसान इंटर कॉलेज खरड़ में किया गया। जिसका उदघाटन विद्यालय की प्रबंध समिति के प्रबंधक श्री नरेंद्र कुमार मलिक द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर की चारों तहसील सदर जानसठ खतौली और बुढ़ाना की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का पहला मैच बुढाना तहसील और खतौली तहसील के बीच हुआ जिसमें बुढाना तहसील ने विजय प्राप्त की । दूसरा मैच जानसठ तहसील तथा सदर तहसील के मध्य हुआ जिसमें सदर तहसील ने विजय प्राप्त की । इसके बाद अंतिम और फाइनल मैच बुढ़ाना तहसील तथा सदर तहसील के मध्य खेला गया जिसमें सदर तहसील छह रन से विजय प्राप्त करते हुए विजेता बनी। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में चारों तहसीलों से मुख्यतः शारिरिक शिक्षक डॉ राहुल कुशवाहा श्री सत्यकाम तोमर श्री प्रमोद कुमार डॉ रवि कुमार श्री समीर कुमार श्री अक्षय कुमार श्री गया प्रसाद प्रजापति आकाश कुमार विपिन त्यागी अमित कुमार मनोज कुमार विनूज कुमार विनीत कुमार नीरज कुमार अनिल कुमार धीरज अहलावत राकेश सरोहा शुभम पाल प्रदीप लाल विक्रांत कुमार आदि का सहयोग रहा। अंत में विद्यालय के सारे शारीरिक शिक्षक श्री पवन बालियान तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिवजतन ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।


