शामली । एक जूस विक्रेता आसिफ का जूस बनाते समय थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। स्वामी यशवीर महाराज ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
शामली में सोमवार को सोशल मीडिया पर जूस बनाते समय उसमें थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो पुलिस की जानकारी में आया तो मामले की जांच की गई। यह वीडियो शामली के वीवी इंटर कॉलेज मार्ग नाले के पुल के निकट का पाया गया। पुलिस के मुताबिक जूस विक्रेता का नाम आसिफ है। आरोपी को हिरासत मे ले लिया है। उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
स्वामी यशवीर महाराज महंत योग साधना यशवीर आश्रम बघरा ने कहा कि आज शामली मे आसिफ नाम का मुसलमान अपने जूस के ठेले पर जूस में थूक करके हिन्दुओं को पिला रहा था उसकी वीडियो बनाई गई मेरा शामली पुलिस प्रशासन से आग्रह है इस पर गंभीर धारा के साथ रासुका की कार्यवाही हो ऐसा न हो ये दो चार दिन मे छूटकर आ जाये इन जेहादियों को न पुलिस प्रशासन का भय है न उन हिन्दुओं का जिनको ये खाने पीने की सामग्री में थूक मूत्र गौमंस और गंदी नाली सीवर का लैटरिंग का पानी मिलाकर पिला रहे है। मेरा हिन्दुओं से आग्रह है थूक मूत्र जेहाद के विरूद्ध खुलके मैदान में आइये नहीं तो ये जेहादी इसी प्रकार हिन्दुओं को थूक मूत्र लैटरीन को मिलाकर देते रहेंगे। अभी कुछ दिन बाद नवरात्र प्रारंभ होने वाले है सरकार कानून बनाकर इन मुसलमान जेहादियों पर शिकंजा कसे सुप्रीम कोर्ट भी नाम लिखने की बाध्यता को हटाकर चुप हो गई। इन सारी घटनाओं को सुप्रीम कोर्ट संज्ञान में लेकर नाम लिखाने का आदेश जारी करे और जो जेहादी ये हरकत करे उसको फांसी या उम्रकैद की सजा का प्रावधान करे।


