मुजफ्फरनगर । आज शहीद बाबा दीप सिंह जी यूथ फाऊनडेशन ट्रस्ट और जागदी ज़मीर मोर्चा द्वारा ग्रेंड प्लाजा मॉल स्थित थिएटर मे शहर की संगतों को प्रसिद्ध पंजाबी फिल्म “अरदास सरबत दा भला ” दिखाने का आयोजन किया। जिसमें नगर की संगतो ने भारी उत्साह दिखाया । ” अरदास सरबत दा भला ” फिल्म में समाज के लिए संदेश दिया गया है कि आज की भाग-दौड और भौतिकवाद के जीवन में लीन होकर हम अपने मूल सिद्धात, नैतिकता और परम्पराओ को कैसे भूल गए हैं और अपने माता-पिता की सेवा जो कि हमारा परम् धर्म है और हमने कैसे उसे भुला दिया हैं और अंत मे फिल्म यह संदेश भी देती है कि ईश्वर के प्रति अरदास (प्रार्थना ) मे कितनी शक्ति है और हमे ईश्वर में हमेशा विश्वास और प्रेम बनाये रखना चाहिए । फिल्म देखने आई संगतो के लिये लंगर और जल – पान का विशेष प्रबन्ध किया गया था। फिल्म के प्रति संगतो का उत्साह इतना अधिक था कि पहले फिल्म का एक शो आयेजित किया गया था परन्तु संगतो के भारी उत्साह को देखते हुए फिल्म के दो शो आयोजित करवाये गये, समाज ने आज के इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की ।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये स० सुखदर्शन सिंह बेदी, चैयरमैन हनी सेखों, अध्यक्ष स० गुरजीत सिंह सहानी, सचिव स० जितेन्द्र पाल सिंह, स० देवेन्द्र सिंह चडड़ा, स० कमलदीप सिंह लवली, स० हरजेन्द्र सिंह, स० शमी सिंह, स० जसप्रीत सिंह हनी, स० स० प्रवीन्द्र सिंह कंग, देवेन्द्र सिंह लक्की, स० बनी सेखों, स० हनी नागपाल, स० टिंकू दुआ, स० आकाश दीप सिंह, स० अवतार सिंह, स० रवनीत सिंह, स० सिदक सिंह, स0 गगन सिंह चावला, स० इन्द्रजीत सिंह, स० बन्टू सिंह खुराना, स० पारस सिंह, स० हैरी सिंह, स० हरनीत सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।


