Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गुंडा गुंडा है उसकी कोई जाति नहीं होती: कपिलदेव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर। सुल्तानपुर डकैती में शामिल बदमाश अरुण प्रताप सिंह के एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा जो गुंडा है वह गुंडा है, जाति का विषय ही नहीं है, कार्यवाही जाति के आधार पर नहीं होती जो अपराधी है उस पर कार्यवाही होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के साथ मंत्री कपिल देव अग्रवाल की बहस का वीडियो वायरल होने पर बोलते हुए मंत्री जी ने कहा कि कोई नाइत्तफाकी नहीं है, आपस में भरपूर प्यार है। वहां गर्मी से कुछ लोग परेशान हो रहे थे उसको लेकर बात हो रही थी, चूंकि वीडियो किसी ने सुनी नहीं उसको लेकर गलतफहमी हुई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मखियाली में आयुष्मान पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ कर उच्च प्राथमिक विद्यालय मखियाली में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। मंत्री जी ने बच्चों की क्लास ली, छात्र- छात्राओं को राजनीतिक और सामाजिक बातें बताकर बच्चों का ज्ञानवर्धन किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *