लखनऊ। लखनऊ समेत यूपी के 5 जिलों में जीएसटी ट्रिब्यूनल खोले जाएंगे। वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद में ट्रिब्यूनल के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
टैक्स से जुड़े विवादों में व्यापारियों को राहत के लिए ट्रिब्यूनल खोलने की योजना है। ट्रिब्यूनल में दो न्यायिक सेवा और एक केंद्र व एक राज्य सेवा के अधिकारी की तैनाती होगी। राज्य कर मुख्यालय ने शासन को ट्रिब्यूनल का प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द इसका फैसला लिया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में वर्तमान में जीएसटी से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए ट्रिब्यूनल नहीं हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 23

